Home » क्राइम » सरसों के खेत में छिपी थी 2 करोड़ की ‘सफेद मौत’! करौली पुलिस ने जब्त की 6067 किलो अफीम

सरसों के खेत में छिपी थी 2 करोड़ की ‘सफेद मौत’! करौली पुलिस ने जब्त की 6067 किलो अफीम

-2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार की पुलिस कर रही तलाश

करौली। करौली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कैलादेवी थाना क्षेत्र के धौरेरा हार में रेड मारकर 6067 किलो अवैध अफीम के हरे पौधे बरामद किए हैं। वहीं मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया हैं। वहीं एक अन्य आरोपी घनश्याम उर्फ घासू मीना को पुलिस तलाश कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन पौधों की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश चंद्र विश्नोई के सुपरविजन और करौली SP लोकेश सोनवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

पौधे भरने के लिए मंगाए 285 कट्‌टे

एसपी सोनवाल ने बताया कि तस्करों ने अपने खेतों में ऊंची और घनी सरसों की फसल बोई थी। उसके ठीक बीचों-बीच अफीम की अवैध खेती कर रखी थी ताकि किसी को शक ना हो। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेड मारी तो खेतों में अफीम के पौधों का जखीरा  मिला। कैलादेवी थानाधिकारी राम अवतार मीना के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चौरसिंह मीना (37) के खेत से 2955.400 किलो और मनकेश उर्फ पिन्टू मीना (32) के खेत से 3112.400 किलो अफीम के पौधे बरामद हुए। पुलिस ने कुल 285 प्लास्टिक के कट्टों में इन पौधों को भरकर जब्त किया है।

यह भी देखें: अरावली में खनन माफियाओं पर नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 करोड़ के वाहन जब्त, 9 गिरफ्तार

 

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार और पटवारी रहे मौजूद

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने नए क्रिमिनल लॉ का पालन करते हुए ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग किया। सर्च और जब्ती की पूरी वीडियोग्राफी क्लाउड पर अपलोड की गई, ताकि साक्ष्यों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो सके। मौके पर नायब तहसीलदार मुनीराम मीना और हल्का पटवारी को बुलाकर राजस्व रिकॉर्ड की पुष्टि भी की गई।

नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस

मामले की गहराई से जांच के लिए तफ्तीश सपोटरा थानाधिकारी अबजीत कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन पौधों से अफीम निकालकर कहां सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क के पीछे और कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई विभीषण सहित हैड कांस्टेबल सतीश चन्द, कांस्टेबल शिवसिंह, गोविन्द, ओमप्रकाश, मुरारी लाल, गुमान सिंह, विनोद व हनेश शामिल थे।

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x