Home » क्राइम » नशे की कमाई से बनाया महल, नशा तस्कर के ठिकाने पर चला JDA का बुलडोजर, काली कमाई होगी कुर्क

नशे की कमाई से बनाया महल, नशा तस्कर के ठिकाने पर चला JDA का बुलडोजर, काली कमाई होगी कुर्क

-जयपुर में ड्रग नेटवर्क पर कानोता पुलिस थाने का बड़ा वार

 

जयपुर। जयपुर की कानोता थाना पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशा तस्कर मीरा सांसी के अवैध मकान को चिह्नित कर जेडीए से इसे ध्वस्त करा दिया। पुलिस ने नशा तस्करी से बनाई सम्पत्ति का भी पता लगा लिया है। इसकी कुर्की के लिए पुलिस ने कोर्ट में इस्तगासा पेश भी कर दिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए समाज को सही राह पर चलने का संदेश दिया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी से सम्पत्ति बनाने वाले अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी कार्रवाई डीसीपी पूर्व संजीव नैन के सुपरविजन में की गई।

 

सरकारी जमीन पर कब्जा, बनाया बहुमंजिला मकान

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया नशा तस्कर मीरा का बहुमंजिला मकान।

डीसीपी पूर्व संजीव नैन ने बताया कि मीरा सांसी नशा तस्करी तो करती ही थी, वहीं सरकारी नाले में अतिक्रमण कर दो मंजिला पक्का मकान भी बना लिया। मीरा सांसी के अलावा लक्की उर्फ राहुल सांसी, महेन्द्र सांसी और विक्कू सांसी के खिलाफ पहले से ही स्मैक और गांजा तस्करी के मामले दर्ज हैं। इसी मकान से सांसी परिवार चोरी-छिपे गांजा और स्मैक भी बेचते थे। पुलिस ने नशा तस्करों के मकान के सम्बंध में राजस्व अधिकारियों से मौका रिपोर्ट प्राप्त की। इससे पता चला कि नशा तस्कर मीरा सासी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बना रखा है। इसके बाद जेडीए के अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण के बारे में बताया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए जेडीए ने सोमवार को अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बस्सी और कानोता के थानाधिकारी भी मौजूद रहे।

नशे से बनाई करोड़ों की सम्पत्ति, जी रहे थे आलीशान जिंदगी

जांच में पुलिस को पता चला कि मीरा सांसी और उसके परिजनों के पास ‌नौकरी, व्यापार और खेती सहित आजीविका चलाने के लिए किसी भी प्रकार का वैध स्रोत नहीं है। इसके बाद भी आरोपियों के बैंक खातों से 84,51,294 रुपए मिले। मीरा सांसी के पास दो मंजिला मकान और कई गाड़ियां भी थीं। घर में 4-5 एयरकंडीशनर, महंगे फर्नीचर सहित सभी सुख-सुविधाएं मौजूद थीं। परिवार के सभी सदस्य विलासितापूर्ण जीवन जी रहे थे।

 

यह भी देखें: सरसों के खेत में छिपी थी 2 करोड़ की ‘सफेद मौत’! करौली पुलिस ने जब्त की 6067 किलो अफीम

 

गरीबों को फंसाकर फैलाया नशे का जाल

पुलिस ने बताया कि मीरा सांसी ने यह सारी सम्पत्ति अवैध स्मैक और गांजा को बेचकर बनाई। स्मैक और गांजा बेचने के लिए उन्होंने गरीब और असहाय परिवारों को निशाना बनाया। इन परिवारों को लालच देकर नई पीढ़ी को नशे में धकेलने का काम किया। इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक सिंघल, बस्सी ACP डीएच IPS विनय कुमार, कानोता थानाधिकारी मुनीन्द्र ने अंजाम दिया।

 

यह भी देखें: झोपड़ी में चल रही थी MD ड्रग फैक्ट्री, प्रतापगढ़ पुलिस ने 1.60 करोड़ की मेफेड्रोन की जब्त

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x