Home » राजस्थान » स्मार्ट सिटी जयपुर में स्मार्ट ट्रैफिक कब? विधायक गोपाल शर्मा ने उठाया बड़ा सवाल!

स्मार्ट सिटी जयपुर में स्मार्ट ट्रैफिक कब? विधायक गोपाल शर्मा ने उठाया बड़ा सवाल!

-जाम से बेहाल जयपुर में AI आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की उठाई मांग

 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग की मांग कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने जयपुर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा जोरों-शोरों से उठाया। उन्होंने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों की औसत गति घटकर करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

 

विश्व और देश में चिंताजनक स्थिति

विधायक शर्मा ने कहा कि जाम की स्थिति के मामले में जयपुर विश्व स्तर पर 60वें और देश में छठवें स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि समस्या जटिल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। ऐसे में अभी से इसके समाधान के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और ठोस कार्ययोजना की आवश्यकता है ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए सिस्टम पहले से ही तैयार हो।

 

यह भी देखें: रेल नगरी बांदीकुई का बढ़ा मान, 33 साल बाद लौटी भाप इंजन की पहचान

 

पिट्सबर्ग, सिंगापुर और लंदन का दिया उदाहरण

जयपुर में AI आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की मांग उठाते हुए विधायक गोपाल शर्मा।
जयपुर में AI आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की मांग उठाते हुए विधायक गोपाल शर्मा।

शर्मा ने जयपुर की तुलना पिट्सबर्ग, सिंगापुर और लंदन जैसे शहरों से करते हुए कहा कि वहां आधुनिक और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रभावी रूप से लागू हैं। उन्होंने नगरीय विकास मंत्री से जयपुर में AI आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।

 

सड़क धंसने पर निगम की कार्रवाई की सराहना

सिविल लाइंस क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व बनी सड़क के हाल ही में धंसने के मामले में नगर निगम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की उन्होंने सराहना की। हालांकि, जेडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने विभागीय ढिलाई की आलोचना भी की।

 

यह भी देखें: PM मोदी की अजमेर सभा से पहले बीजेपी फुल एक्शन मोड में, MLA गोपाल शर्मा ने झोंकी ताकत

 

जमीनों से जुड़ी रिपोर्ट गायब होने का मुद्दा उठाया

विधायक शर्मा ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को छिपाने की नीयत से महत्वपूर्ण फाइलें गायब की गईं। उन्होंने जेएलएन मार्ग पर बने मैरिज गार्डन और पांच बत्ती चौराहे से स्टैच्यू सर्किल तक रियायती दरों पर दी गई आवासन मंडल की जमीनों से संबंधित रिपोर्ट के गायब होने का मामला सदन में उठाया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना

विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। साथ ही नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा की कार्यशैली की भी प्रशंसा की।

 

यह भी देखें: 4 लाख पार श्रद्धालुओं का सैलाब! खाटू धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, फाल्गुनी एकादशी पर टूटेगा रिकॉर्ड

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x