Home » टॉप स्टोरी » जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी से दबोचे अंतरराज्यीय नकबजन; 25 लाख नकद और लाखों की ज्वैलरी बरामद

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी से दबोचे अंतरराज्यीय नकबजन; 25 लाख नकद और लाखों की ज्वैलरी बरामद

– मुख्य आरोपी पर 35 केस, 2 बार जेल भी जा चुका, रेकी कर सूने मकानों पर बोलते धावा

 

जयपुर। जयपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को दिल्ली और बिजनौर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब दो सप्ताह पहले विधायकपुरी थाने की भागीरथ कॉलोनी स्थित सूने मकान से लाखों की ज्वैलरी और नकदी पर हाथ साफ किया था। परिवादी रचना सबीखी की रिपोर्ट पर विधायकपुरी पुलिस, साइबर सेल जयपुर दक्षिण और जिला स्पेशल टीम जयपुर दक्षिण ने ज्वॉइंट ऑपरेशन कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 25 लाख रुपए नकद और ज्वैलरी बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से दूसरे बदमाशों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

 

यह है पूरा मामला

जयपुर दक्षिण डीसीपी राजर्षि राज वारदात के सम्बंध में जानकारी देते हुए।
जयपुर दक्षिण डीसीपी राजर्षि राज वारदात के सम्बंध में जानकारी देते हुए।

जयपुर दक्षिण डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि 29 जनवरी को परिवादी रचना सबीखी ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया गया कि 28 जनवरी को वे शाम 6:30 से 9:30 के बीच बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर मुख्य दरवाजे की कुंडी और सीसीटीवी टूटे हुए मिले। कमरे के अंदर रखी लोहे की अलमारी भी टूटी हुई मिली, इसमें रखी लाखों की ज्वैलरी और नकदी भी चोरी हो गए। इसके बाद अज्ञात बदमाशों की तलाश करने के लिए विशेष पुलिस टीम बनाई गई।

 

यह भी देखें: करौली में IPL और बिग बैश में करोड़ों का सट्‌टा लगवाने वाला गिरोह पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार

 

500 फुटेज खंगाले और बदमाश दबोचे

पुलिस ने बरामद किए 25 लाख नकद और लाखों की ज्वैलरी।
पुलिस ने बरामद किए 25 लाख नकद और लाखों की ज्वैलरी।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के भागने के रूट पर करीब 500 सीसीटीवी फुटेज चैक किए। साथ ही साइबर सेल के तकनीकी इनपुट के आधार पर एक पुलिस टीम दिल्ली और उत्तरप्रदेश रवाना की गई। थानाधिकारी नरेन्द्र भडाना के नेतृत्व में टीम को डेटा उपलब्ध कराया गया और बदमाशों का रिकॉर्ड तैयार किया गया। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को ट्रैक किया और दिल्ली-उत्तरप्रदेश से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।

 

चोरी के माल से करते मौज-मस्ती

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते और फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम देते। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी की नम्बर प्लेट भी चोरी करते हैं और चोरी के माल को आपस में बांटकर मौज-मस्ती करते थे।

आदतन अपराधी है शातिर शानू

पुलिस ने बताया कि शान मोहम्मद उर्फ शानू पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार और आरोपी शकील अहमद उत्तरप्रदेश बिजनौर का रहने वाला है। शातिर आरोपी शान मोहम्मद पर पहले से ही चोरी, मारपीट, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और लूट सहित 35 मामले दर्ज हैं। इसे कोर्ट से 2 बार सजा भी हो चुकी है।

 

ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x