Home » क्राइम » जयपुर पुलिस ने 29 दिन में 27 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, जखीरा बरामद

जयपुर पुलिस ने 29 दिन में 27 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, जखीरा बरामद

– ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम, 23 मामले किए दर्ज

जयपुर। जयपुर पुलिस ने 29 दिन में 27 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 80 लाख के मादक पदार्थ बरामद किहैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 23 मामले दर्ज किए हैं। आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश और स्पेशल पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश के सुपरविजन में पुलिस ने 1 जनवरी से 29 जनवरी तक ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

80 लाख रुपए बताई जा रही कीमत

स्पेशल पुलिस आयुक्त (ऑपरेशंस) राहुल प्रकाश ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के दौरान 31 कि लो 930 ग्राम 61 मिलीग्राम गांजा, 133 ग्राम अफीम, 879 ग्राम चरस, 245.38 ग्राम स्मैक और 121.05 ग्राम एमडी बरामद की है। इसकी बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने बताया कि आयुक्तालय की सीएसटी ने अवैध मादक पदार्थ, आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी के तहत इन अपराधियों को पकड़ा है।

 

यह भी  देखें : जालोर की गैंग ने पहले JE और तीन दिन बाद SI का पेपर कराया लीक, 12वीं मैरिट वाला असिस्टेंट इंजीनियर गिरफ्तार

 

5 मामलों में 9 अभियुक्त धरे

उधर, ऑपरेशन आग के तहत जयपुर पुलिस ने 5 प्रकरण दर्ज कर 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं वाहन चोरी में 2 प्रकरण दर्ज कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखेंः DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x