Home » क्राइम » शादी के नाम पर मानव तस्करी! 10 हजार का इनामी मास्टरमाइंड जयपुर से गिरफ्तार

शादी के नाम पर मानव तस्करी! 10 हजार का इनामी मास्टरमाइंड जयपुर से गिरफ्तार

-फर्जी शादी, करोड़ों की ठगी, कई राज्यों में फैला था भंवरलाल का नेटवर्क

 

जयपुर। सीआईडी अपराध शाखा की टीम ने शादी के नाम पर ठगी और मानव तस्करी के मामले में 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी भंवरलाल शर्मा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी को राजधानी के भांकरोटा क्षेत्र स्थित जयसिंहपुरा क्षेत्र से दबोचा। इसके बाद आरोपी भंवरलाल शर्मा को बालोतरा की गिड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। गिड़ा थाना पुलिस आरोपी भंवरलाल शर्मा को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ में पुलिस को गिरोह के अन्य नेटवर्क और संभावित पीड़ितों के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

 

अविवाहित लड़कों को बेच देता था युवतियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी भंवरलाल शर्मा का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ था। यह गिरोह कोलकाता, असम, बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से गरीब युवतियों को शादी का झांसा देकर राजस्थान लाता था। फिर इन लड़कियों को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में उन अविवाहित लड़कों को ऊंचे दामों पर बेच देता था। इतना ही नहीं शादी के कुछ समय बाद ही यह गिरोह पीड़ितों को कानूनी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर दोबारा अवैध वसूली और ठगी का खेल खेलता था।

 

यह भी देखें: 2.5 लाख में बेचा भविष्य! MBBS छात्र बना डमी कैंडिडेट, SOG ने कोलकाता से दबोचा

 

पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म में फंसाने की देता था धमकी

अपराध शाखा की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी का कहना है कि आरोपी भंवरलाल शर्मा साथियों के साथ मिलकर दूसरे राज्यों की युवतियों को लाता था और पैसों के बदले में फर्जी शादियां करवाता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने परिवादी मगाराम से 2.50 लाख लेकर लिव-इन रिलेशनशिप का फर्जी समझौता कराया था। बाद में और युवतियां लाकर अन्य युवकों से प्रति लड़की 3 लाख वूसलने का दबाव बनाया गया। मना करने पर दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। एसपी ने बताया कि आरोपी भंवरलाल शर्मा आदतन अपराधी है, इसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। वह पिछले कई वर्षों से दूसरे राज्यों की युवतियों को लाकर उनकी सौदेबाजी करने वाले संगठित गिरोह का संचालन कर रहा था।

 

यह भी देखें: सरसों के खेत में छिपी थी 2 करोड़ की ‘सफेद मौत’! करौली पुलिस ने जब्त की 6067 किलो अफीम

 

जयपुर सहित कई जगह गंभीर मामले दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी भंवरलाल शर्मा का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ वर्ष 2005 से ही विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें सांगानेर सदर, सदर जयपुर, श्याम नगर जयपुर, गांधी नगर अजमेर, केकड़ी सिटी जिला केकड़ी, थाना गिड़ा जिला बालोतरा सहित अन्य कई जगहों पर मामले दर्ज हैं। इनमें अपहरण, फिरौती के लिए धमकाना, धोखाधड़ी, दुष्कर्म, बलवा करने, अवैध रूप से सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x