– डॉन-3 के लिए रणवीर थे पहली पसंद, शुरू होने से पहले ही फिल्म ठंडे बस्ते में
सफलता का नशा जब बोलता है तो सर चढ़कर बोलता है। यह बात ‘धुरंधर’ रणवीर के लिए किस हद तक सही है, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल रणवीर इन दिनों डॉन 3 फिल्म को छोड़ने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। सूत्रों की मानें तो विवाद इस कदर बढ़ गया है कि फिल्म का फ्लोर पर जानना लगभग नामुमकिन सा नजर आ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे इस हंगामे को शांत करने के लिए मीटिंग्स की दौड़ में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। इनमें साजिद नाडियाडवाला, आमिर खान, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रमेश तौरानी, कुमार तौरानी के साथ फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी शामिल हैं।

2023 में एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ‘डॉन 3’ मूवी की अनाउंसमेंट की थी। इसमें रणवीर सिंह को आइकॉनिक फ्रेंचाइज़ी के नए चेहरे के तौर पर स्टाइलिश और दमदार वीडियो के जरिए रिलीज़ किया गया था। उस दौरान फैन्स के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखा गया था। यह एक्शन फिल्म 2026 में फ्लोर पर जाने वाली थी।
यह भी देखें : मेरे ससुराल वाले मेरी बीवी को भेज नहीं रहे… पोस्टर लेकर सड़क पर उतरा पति, लगा रहा मदद की गुहार

परेशानी तो तब शुरू हुई, जब फिल्म के लीड एक्टर रणवीर ने मूवी से अपना पल्ला झाड़ते हुए एक्सेल एंटरटेनमेंट के अनप्रोफेशनल बिहेवियर और फरहान अख्तर द्वारा पूरी स्किप्ट तैयार न होने का रीजन दिया। वैसे सूत्रों का तो यह भी कहना है कि रणवीर के बाद इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया जा रहा था। पर इधर धुरंधर में रणवीर की दमदार एक्टिंग और फिल्म की ताबड़-तोड़ कमाई के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ऋतिक को छोड़ दोबारा रणवीर को मनाने में लग गए। इस बार रणवीर ने यह कह कर फिल्म ठुकरा दी कि स्किप्ट उस लेवल की नहीं है जैसा साइनिंग के वक्त उन्हें बताया गया था।

उधर एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि रणवीर का टेम्परामेंट और डिमांड्स इस कदर हाई हैं कि उन्हें पूरा कर पाना उनके बस की बात नहीं रही। बता दें, धुरंधर की रिलीज से पहले रणवीर ने 7 वैनिटी वैन, सेट पर रोज डीजे और उनके 28 स्टाफ मेंबर्स के खर्चे की डिमांड की थी और उनकी फिल्म को सफलता मिलते ही इन डिमांड्स में और ईजाफा हो गया।

एक्सेल ने गिल्ड को बताया है कि रणवीर के बाहर होने से उन्हें करीब ₹40 करोड़ का नुकसान हुआ है। अब प्रोड्यूसर्स इस नुकसान की भरपाई के साथ गिल्ड से स्टार्स की ऊल-जलूल डिमांड्स पर भी नकेल कसने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ही अपनी-अपनी बातों को सही बता रहे हैं। यही वजह है कि मामला किसी भी तरह ठंडा होता नहीं दिख रहा है।
ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: DemocraticBharat.com






