-नाकाबंदी में बाइक सवार तीन बदमाशों के पास से पुलिस को मिली नकली नोटों की खेप
जयपुर। झालावाड़ पुलिस ने फर्जी करेंसी चलाने वाली गैंग को धर-दबोचा है। पुलिस ने तीन आरोपियों कमल सिंह तंवर, रामचरण उर्फ कालू तंवर और देवसिंह तंवर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 500-500 के कुल 103 फर्जी नोट भी बरामद किए हैं। पुलिस ने फर्जी करेंसी और वारदात में काम आने वाली बाइक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि नकली नोटों की छपाई कहां हो रही थी और कहां और कैसे इन्हें सप्लायर किया जाता है। साथ ही इस गैंग के तार किन-किन गिरोहों से जुड़े हुए हैं।
यह भी देखें: 3 से 5 लाख में बेची नौकरी! 3 राज्यों में SOG की बड़ी रेड, 3 MBBS छात्र और 2 सरकारी टीचर अरेस्ट
पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
SP अमित कुमार ने बताया कि मनोहरथाना SHO महेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में टीम दांगीपुरा जोड़ पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान अकलेरा रोड की तरफ से बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देख आरोपियों ने बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने उन्हें घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस ने तीनों युवकों की तलाशी ली, इस पर आरोपियों के पास से 500-500 रुपए के कुल 103 फर्जी नोट बरामद किए हैं।
कांस्टेबल की वजह से तोड़ा नेटवर्क

इस मामले में पुलिस ने दांगीपुरा निवासी कमल सिंह तंवर (30), रामचरण उर्फ कालू तंवर (35) और मनोहरथाना क्षेत्र निवासी देवसिंह तंवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले में कांस्टेबल तेजाराम की विशेष और सक्रिय भूमिका रही। इनके इनपुट की वजह से ही इस नेटवर्क को तोड़ना संभव हो सका।
यह भी देखें: जयपुर निगम में 15 लाख की रिश्वत डील, 4 लाख लेते संविदाकर्मी पकड़ा, दो वेटनरी डॉक्टर भी गिरफ्तार
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






