– सीएम ने तीन शहरों के नाम बदले, माउंट आबू का नाम आबू राज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर और कामां का नाम अब कामवन
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए कई बड़ी अहम घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने द्रव्यवती नदी पर एलिवेटेड रोड बनाने की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जयपुर में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए द्रव्यवती नदी पर करीब 36 किमी. एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद जयपुर वासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके तहत जयपुर मेट्रो का 42.80 किलोमीटर की लंबाई का 13000 करोड़ की लागत से काम शुरू होगा। सीएम ने 1.25 लाख पदों पर भर्ती करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 125 रुपए बढ़ाकर 1425 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की।
यह भी देखें: विधानसभा में ‘2 साल बनाम 5 साल’ पर महाभारत! सीएम ने लहराए दस्तावेज, कांग्रेस का वॉकआउट
गेहूं की MSP बढ़ाई, 300 नई बस खरीदी जाएंगी, पत्रकारों के लिए आवासीय योजना

-तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा : माउंट आबू अब आबू राज, जहाजपुर अब यज्ञपुर और कामां का नाम कामवन होगा
-आगामी वर्ष में 150 रुपए बोनस के साथ गेहूं की खरीद 2,735 रुपए प्रति क्विंटल से करने की घोषणा
-मिसिंग लिंक सड़कों पर 500 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च
-नई ईडीआर पॉलिसी आएगी
-अगले साल 20 शहरों की टाउन प्लान योजनाएं बनेंगी
-रोडवेज के लिए 300 नई बसें खरीदी जाएंगी
-पंचायतों को 9200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे
-पंचायतों के लिए 9200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे
-बिजली तारों को अंडरग्रााउंड करने के लिए 100 करोड़
-बालोतरा में स्किल डवलपमेंट हब बनेगा
-निर्यात बढ़ाने के लिए रिप्स में अधिकतम अनुदान राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ होगी
-निर्माण श्रमिकों की मौत पर अब एकमुश्त राशि का भुगतान होगा. अभी तक एक साथ पैसा नहीं मिलता
-5000 आदिवासियों युवाओं को खुद का स्वरोजगार, उद्यम लगाने के लिए ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा
-प्रदेश में अब 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी होगा, 25 हजार पद बढ़ाए
-जयपुर में 450 करोड़ की लागत से अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल स्किलिंग केंद्र की स्थापना
-गुणवत्ता युक्त स्कूल शिक्षा के लिए भवन निर्माण मरम्मत और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किए जाने के लिए 2000 करोड़ रुपए की राशि से विद्यालय आधारभूत संरचना कोश बनेगा
-वीबी जी राम जी योजना में श्रमिकों को साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा. 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी. मजदूरी देरी से दी गई, तो उसमें क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी. 4000 करोड़ रुपए का खर्च राजकोष से किया जाएगा. इसमें मांग के अनुसार बढ़ोतरी भी की जा सकेगी.
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 फीसदी बढ़ाने की घोषणा
-2500 दिव्यांगों को फ्री स्कूटी दी जाएगी
-जरूरतमंद और वंचित वर्ग के अभ्यर्थियों को जरूरत के लिए अलग-अलग जगह छात्रावास खोले जाएंगे
-जनजातियों के लिए जमीन की रजिस्ट्री करने के प्रावधानों का जिक्र मुख्यमंत्री ने किया
-जनजाति क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चिन्हित कर लोन मुहैया करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा
-कोटा-बूंदी क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के साथ ही तीन को क्रमोन्नत करने की घोषणा
-आधारभूत संरचना के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपए के अतिरिक्त फंड की घोषणा
-हाउसिंग बोर्ड से पत्रकारों, विधायकों के लिए आवासीय योजनाएं लाने की घोषणा
— 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिस्वीकृत पत्रकारों को अब 18 हजार रुपये प्रतिमाह तथा दिवंगत अधिस्वीकृत पत्रकारों की पत्नी को 9 हजार रुपए प्रतिमाह की सम्मान राशि की घोषणा।
– विधायकगणों के वेतन में महंगाई भत्ते के अनुसार बढ़ोतरी आगामी वित्तीय वर्ष से लागू होगी।
– सभी विधायकगणों को क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए एक-एक मोबाइल टैबलेट की घोषणा।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: DemocraticBharat.com






