Home » धर्म » धनतेरस पर इनकी खरीदारी, कहीं फेर न दे आपकी किस्मत पर पानी

धनतेरस पर इनकी खरीदारी, कहीं फेर न दे आपकी किस्मत पर पानी

दीपावली आते ही घर में साफ सफाई जोरो-शोरों से शुरू हो जाती है। और हम सभी लग जाते हैं घर में फैली नकारात्मकता और दरिद्रता को दूर कर अच्छी सेहत, सुख-शांति और धन-दौलत की दिन दुगनी रात चौगुनी की कामना करने। और आखिर हो भी क्या न यह हिंदुओं की आस्था और विश्वास का सबसे बड़ा त्योहार जो है। पर ऐसे में कुछ ऐसी वस्तुएं हैं, जिन्हें हमें धनतेरस के दिन खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें घर लाने पर दरिद्रता जाने की बजाय कहीं लौट कर घर न आ जाए और फेर न दे आपकी किस्मत पर पानी।

भारतीय संस्कृति के हिसाब से सेहत को धन से ऊपर माना जाता है। ऐसे में दीपावली की शुरुआत धनतेरस से मानी जाती है जोकि इस साल 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धन्वंतरी भगवान की पूजा की जाती है, जो भगवान विष्णु का अवतार माने जाते हैं और इसे ‘धनत्रयोदशी’ भी कहा जाता है। इस दिन भक्त अच्छी सेहत, लंबी आयु और धन की कामना करते हैं। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा का भी खास महत्व होता है। धनतेरस दीपावली के आने की सूचना देता है और लोगों द्वारा नए बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी से आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करते हैं। हालांकि, ऐसी मान्यताएं भी हैं जिनके अनुसार आपको भूल कर भी ऐसी वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए, जिनसे आपके घर में दरिद्रता का वास हो। तो चलिए, इस लेख जरिए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में…

 

लोहे और स्टील से बनी वस्तुएं

धनतेरस पर धातु खरीदने की परंपरा है, लेकिन लोहे से बनी वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। स्टील भी लोहे का ही एक रूप है, इसलिए स्टील के बर्तन या अन्य सामान खरीदने से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि लोहा शनि का कारक होता है और ऐसे में धनतेरस के दिन इनकी खरीदारी करना जीवन में परेशानियां को निमंत्रण देना है

 

शीशे का सामान

कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के शुभ दिन पर शीशे से बनी कोई भी वस्तु खरीदने से बचना चाहिए। शीशा अस्थिरता का भी प्रतीक है। इसलिए इस मौके पर कांच के बर्तन, आईने या सजावटी सामान खरीदने से बचें, क्योंकि यह घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है।

यह भी देखें: भंडारे में इस्तेमाल होता है जेसीबी और सीमेंट मिक्सर मशीन का… जानिए कहां है यह मंदिर

नुकीली वस्तुएं

इस शुभ दिन पर चाकू, कैंची, पिन, सुई या किसी भी प्रकार की धारदार या नुकीली चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नुकीली वस्तुएं घर में दुर्भाग्य और नकारात्मकता को बढ़ाती हैं, और ये समृद्धि के प्रवाह को काट देती हैं।

 

खाली बर्तन

धनतेरस पर बर्तन खरीदना बहुत शुभ होता है, लेकिन ध्यान रहे कि घर लाते समय वह बर्तन खाली न हो। कहते हैं कि खाली बर्तन घर में खालीपन का संकेत देते हैं। इसलिए आप कोई नया बर्तन खरीदते हैं, तो उसे घर लाने से पहले चावल, दाल या पानी से भरकर ही लाएं। भरा हुआ बर्तन सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है।

 

काले रंग की वस्तुएं

काले रंग को हिंदू धर्म में अशुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े खरीदने से बचें।

तेल और घी

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन तेल और घी खरीदना शुभ नहीं होता है। अगर आपको इनकी जरूरत है, तो एक दिन पहले ही इनकी खरीदारी कर लें। इस दिन इन्हें खरीदने से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x