-डीसीपी जयपुर दक्षिण ने की बड़ा कार्रवाई, फ्लिपकार्ट और जोमेटो के डिलीवरी बॉय निकले अपराधी
Delivery Boy Flipkart and Zomato जयपुर। यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और मनपसंद खाना भी मंगाते हैं, तो संभल जाइए। डिलीवरी बॉय के भेष में आपके घर पर क्रिमिनल भी आ सकता है, जिससे आपके परिवार की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। जयपुर दक्षिण के डीसीपी राजर्षि राज ने डिलीबरी बॉय के भेष में राजधानी में घूम रहे 38 डिलीवरी बॉयज को चिह्नित किया है। ये डिलीवरी बॉय फ्लिपकार्ट और जोमेटो के हैं। पुलिस ने सम्बंधित कम्पनियों को इन कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने को कहा है। वहीं पुलिस भी इन पर निगरानी रखे हुए हैं।
16,436 डिलीवरी बॉयज का खंगाला डाटा
जयपुर दक्षिण के डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि पिछले दिनों जयपुर में कई डिलीवरी बॉयज की ओर से मारपीट, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी और जहरखुरानी जैसी गंभीर वारदातें करना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Flipkart और Zomato में काम करने वाले 16,436 डिलीवरी बॉयज का डाटा इकट्ठा किया। इसके बाद इसे ICJS (Inter-Operable Criminal Justice System) पर डालकर डिलीवरी बॉयज के बारे में पता लगाया गया। इस दौरान 38 डिलीवरी बॉयज के आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए।
यह भी देखें: जनता की अदालत में जयपुर कमिश्नर : FIR जांच पर उठे सवाल, कमिश्नर सचिन मित्तल ने तलब की रिपोर्ट
डिलीवरी बॉयज का जारी रहेगा सत्यापन अभियान
पुलिस ने जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस पूरे ऑपरेशन में जयपुर दक्षिण के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ललित किशोर शर्मा के सुपरविजन में साइबर सेल गठित की गई। इस टीम में हैड कांस्टेबल लोकेश कुमार और कांस्टेबल विमलेश कुमार शर्मा की भी अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी तरह का सत्यापन अभियान जारी रहेगा, जिससे डिलीवरी सेवा के नाम पर हो रही आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके।
यह भी देखें: व्हाट्सएप लिंक को देख आंख हुई ब्लिंक, चुटकी में पैसा हो गया सिंक
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






