Home » राजनीति » धर्म पूछकर छीना कंबल? टोंक में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर गंभीर आरोप

धर्म पूछकर छीना कंबल? टोंक में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर गंभीर आरोप

-कंबल कांड से गरमाई राजनीति, कांग्रेस का पलटवार-“नफ़रत का जवाब मोहब्बत’”

टोंक। जिले की निवाई तहसील के ग्राम करेड़ा बुजुर्ग में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कथित भेदभाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने एक जरूरतमंद महिला से पहले उसका धर्म पूछा। मुस्लिम होने की जानकारी मिलने के बाद उससे दिया गया कंबल वापस ले लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है और मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है।

यह भी देखें:  जयपुर में सियासी संग्राम! कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़े BJP युवा मोर्चा,पुलिस से भिड़ंत

सर्वधर्म महिलाओं को कम्बल बांटेगी कांग्रेस

घटना को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चौपदार ने बयान जारी कर कहा कि “नफ़रत का जवाब मोहब्बत से देंगे।” उन्होंने घोषणा की कि 24 फरवरी को सुबह 11 बजे पटेल चौक पर सर्वधर्म महिलाओं को कंबल वितरित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग तथा जिला कांग्रेस कमेटी टोंक अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कांग्रेस का कहना है कि जिन मुस्लिम महिलाओं के साथ कथित रूप से कंबल वापस लेने की घटना हुई, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सहायता दी जाएगी।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

घटना के बाद स्थानीय राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस इसे सामाजिक सौहार्द और समानता से जुड़ा मुद्दा बता रही है। वहीं, भाजपा की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x