Home » राजस्थान » PM मोदी की अजमेर सभा से पहले बीजेपी फुल एक्शन मोड में, MLA गोपाल शर्मा ने झोंकी ताकत

PM मोदी की अजमेर सभा से पहले बीजेपी फुल एक्शन मोड में, MLA गोपाल शर्मा ने झोंकी ताकत

-जयपुर से अजमेर तक सियासी हलचल, PM मोदी की सभा को लेकर हाई अलर्ट

 

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर दौर से पहले सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई है। विधायक डॉ. गोपाल शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में सिविल लाइंस क्षेत्र की कोऑर्डिनेटर रत्ना कुमारी समेत मंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने साफ संदेश दिया कि अजमेर की सभा को ‘ऐतिहासिक’ बनाना है और जयपुर से अधिकतम कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। बूथ स्तर तक संपर्क, परिवहन व्यवस्था और सोशल मीडिया प्रचार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
शर्मा ने हर मंडल को लक्ष्य सौंपते हुए भीड़ प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी देखें:  धर्म पूछकर छीना कंबल? टोंक में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर गंभीर आरोप

रोजगार मेले से 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान करीब 23 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही ‘रोजगार मेले’ के तहत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे, जिसे युवा वर्ग के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है। विधायक गोपाल शर्मा ने ‘वीरधरा राजस्थान’ में प्रधानमंत्री के आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि यह दौरा प्रदेश को नई विकास गति देगा।

ऐसी ही खबरों के लिए देखें:  DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x