– नोखा के RIICO एरिया में फैक्ट्री पर छापा: ‘Today Choice’ ब्राण्ड के नाम पर धंधा, सेंट्रल टीम का बड़ा एक्शन
जयपुर। सेंट्रल टीम ने बीकानेर के नोखा में रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री से 700 किलो से अधिक मिलावटी घी बरामद किया। बाजार में टुडे चॉइस ब्राण्ड नाम से घी बेचा जा रहा था। खास बात यह है कि बाजार में देसी घी का भाव कम से कम 525 रुपए प्रति लीटर है, वहीं टुडे चॉइस ब्राण्ड 410 से 420 रुपए लीटर में बेचा जा रहा था। इस पर टीम को घी में मिलावट होने का संदेह हुआ, तो उन्होंने नमूना लेकर 765 किलो घी सीज किया।
यह भी देखें: जयपुर में 43 हजार मिलावटी घी पकड़ा, एक पते पर चल रही थीं दो फर्म
गुजरात से क्रीम मंगाकर बनाया जा रहा थी घी
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि सेंट्रल टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नोखा रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित घी बनाने वाली फैक्ट्री मैसर्स श्री मारुति फूड प्रोडक्ट पर कार्रवाई की। यहां पर मिलावटी घी तैयार किया जा रहा था। फर्म मालिक मुकेश पारीक ने बताया कि गुजरात से क्रीम मंगाकर उसे गर्म करके घी बनाया जाता है, जिसे बाजार में 410 से 420 रुपए लीटर के भाव टुडे चॉइस ब्राण्ड से बेचा जाता है। सेंट्रल टीम में अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह और सीएमएचओ, बीकानेर डॉ. पुखराज के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
टीम ने यहां पर भी की कार्रवाई
टीम ने इसके अलावा मैसर्स युवराज फूड प्रोडक्ट, फाड़ बाजार, बीकानेर से नमकीन एवं केसर बाटी का 1-1 नमूना FSS एक्ट के तहत लिया गया। साथ ही, NUCHEM फूड, इंडस्ट्रियल एरिया खारा, बीकानेर से रिफाइंड ग्राउंड नट ऑयल का एक नमूना FSS एक्ट के तहत लिया गया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा और अमित शर्मा शामिल रहे। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: DemocraticBharat.com






