– वर्क ऑर्डर के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, पूछताछ में दूसरों की भूमिका का लगाया जा रहा पता
अजमेर। एसीबी ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (SE) बाबूलाल को दो लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ने परिवादी की फर्म को पहले दिए गए वर्क ऑर्डर की एवज में यह रिश्वत ली थी। इंजीनियर ने सोमवार को दो लाख रिश्वत की राशि में से 50 हजार लिए, इसी दौरान एसीबी ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने रिश्वत राशि भी बरामद कर ली है।
यह भी देखें: अरावली में खनन माफियाओं पर नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 करोड़ के वाहन जब्त, 9 गिरफ्तार
शिकायत पर कार्रवाई
एसीबी के डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि इस सम्बंध में एसीबी अजमेर को शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया कि सुपरिटेंडेंट इंजीनियर बाबूलाल परिवादी की फर्म को जारी किए गए वर्क ऑर्डर देने के बदले में 2.10 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।
यह भी देखें: RGHS में फर्जी क्लेम पर 7 डॉक्टर सस्पेंड, 2 निजी संस्थानों पर केस
ऐसे बिछाया जाल और फंस गया घूसखोर
इसके बाद एसीबी रेंज के पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरविजन में एसीबी चौकी अजमेर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वन्दना भाटी के नेतृत्व में निरीक्षक मीरा बेनीवाल और टीम ने इस पूरी ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी ने सुपरिटेंडेंट इंजीनियर बाबूलाल 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन और महानिरीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिसमें अन्य की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






