उदयपुर। इंटरनेट के पावर कपल ‘Virosh’ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में पति-पत्नी बन चुके हैं। उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक तरीके से हुई शादी की तस्वीरें पहली बार सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। हो भी क्यों न दोनों का वेडिंग लुक था ही इतना धांसू कि फैंस का दिल लूट ले गया।
वेडिंग आउटफिट की हो रही तारीफ
कपल के वेडिंग आउटफिट्स मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किए, जबकि स्टाइलिंग एमी पटेल ने की। पारंपरिक अंदाज में सजे दोनों सितारों का लुक रॉयल और एलिगेंट नजर आया।
विजय का भी था महाराजा अंदाज

विजय देवरकोंडा ने अपने खास दिन पर आइवरी कलर की धोती पहनी, जिसे सिंदूरी लाल अंगवस्त्रम के साथ पेयर किया। अंगवस्त्रम पर टेंपल और फॉरेस्ट इंस्पायर्ड एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिसमें फूल, हाथी और शेर जैसे मोटिफ्स उकेरे गए थे। इसके साथ गोल्ड जूलरी भी कैरी की, जिससे उनका लुक किसी महाराजा से कम नहीं लग रहा था।
रस्ट ऑरेंज साड़ी में ब्राइड बनीं रश्मिका

रश्मिका मंदाना ने रस्ट ऑरेंज रंग की हैंड एम्ब्रॉयडरी साड़ी पहनी, जिसमें गहरे लाल और एंटीक गोल्ड बॉर्डर ने रॉयल टच दिया। चौड़ा बॉर्डर, टेंपल मोटिफ्स और प्लीट्स पर हैवी वर्क साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे। ब्लाउज को स्वीटहार्ट नेकलाइन और हाफ स्लीव्स के साथ डिजाइन किया गया था, जिस पर सुनहरे धागों और सेक्विन का काम बेहद आकर्षक लग रहा था। रश्मिका का ये ब्राइडल लुक इंटरनेट में सुर्खियां बटोर रहा है।
दुपट्टे पर लिखा था खास मैसेज
रश्मिका ने साड़ी के साथ गोल्डन दुपट्टा वेल की तरह कैरी किया। दुपट्टे के बॉर्डर पर जरी और रेड डिटेलिंग थी, लेकिन सबसे खास था उस पर कढ़ाई से लिखा मैसेज — “In Every Lifetime” (हर जन्म में)। दुपट्टे पर बने महल जैसे मोटिफ्स और यह खास संदेश उनके लुक का सबसे भावनात्मक और पर्सनल टच मूमेंट नजर आ रहा है।
यह भी देखें: रश्मिका-विजय के हुए फेरे, उदयपुर बना ‘VIROSH’ वेडिंग का गवाह!
एंटीक गोल्ड जूलरी से पूरा हुआ लुक
हर साउथ इंडियन दुल्हन की तरह रश्मिका ने एंटीक गोल्ड जूलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया। लेयर्ड नेकलेस, झुमके, बाजूबंद, कमरबंद, मांग टीका, लाल चूड़ियां और हाथफूल ने उनके ब्राइडल लुक को शाही अंदाज दे रहे थे।
पावर कपल का वेडिंग लुक हो गया हिट

24 फरवरी से शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक कपल ने सोशल मीडिया पर साझा की थी, लेकिन फैंस को तो इंतजार था उनके वेडिंग लुक का। जैसे ही तस्वीरें सामने आई, तभी से इंटरनेट पर #ViroshWedding ट्रेंड करने लगा है। रश्मिका और विजय की यह शाही शादी न केवल सादगी और परंपरा का सुंदर संगम रही, बल्कि उनके ब्राइडल लुक ने भी फैंस का दिल जीत लिया।
ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com






