Home » धर्म » खुलेंगे तरक्की के द्वार, धनतेरस पर दीपक जलाएं तेरह इस बार

खुलेंगे तरक्की के द्वार, धनतेरस पर दीपक जलाएं तेरह इस बार

धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाने की परंपरा है। अपने इस लेख के द्वारा हम आपको दीपक से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को करने से आपके धन में वृद्धि से लेकर और भी कई लाभ मिल सकते हैं।

 

जयपुरहिंदुओं के बड़े त्योहार दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से मानी जाती है। इस बार धनतेरस का पर्व शनिवार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग धनवंतरी, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता को प्रसन्न कर उनसे अच्छे स्वास्थ्य, धन और समृद्धि की कामना करते हैं। इतना ही नहीं इस दिन सोने-चांदी, बर्तन और वाहन खरीदने का भी प्रचलन है। आज के दिन तेरह दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है और हर दीपक का अपना एक खास महत्व होता है। इस दिन दीप दान करने की भी विशेष परंपरा है। ऐसा करने से व्यक्ति को उसके सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

धनतेरस के दिन दीप दान करने की भी विशेष परंपरा है और ऐसा करने से व्यक्ति को उसके सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

किस दिशा में कितने दीये जलाएं

घर में पहला चार मुख वाला दीया दक्षिण कोने में जलाना शुभ माना गया है, क्योंकि यह दिशा यमराज की होती है। ऐसा करने से घर पर अकाल मृत्यु का डर नहीं रहता है। आटे का चौमुखी दीपक बनकर इसमें सरसों का तेल डालें। इसके बाद दीपक में चार बाती लगाकर इसे घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाएं। माना जाता है ऐसा करने से यमराज प्रसन्न होते हैं और परिवार को आरोग्य और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

दूसरा दीपक घी का जलाकर पूजा घर के ईशान कोण में देवताओं के समक्ष रखना चाहिए। इसमें आप केसर का धागा भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और घर को धन्य-धन्य से भरपूर रखती हैं।

तीसरा दीपक अपने परिवार को बुरी नजर से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए। ऐसा कर आप आप नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं।

चौथा दीपक घर में तुलसी जी के पास जरूर जलाएं। इससे घर का वातावरण पवित्र और खुशहाल रहता है।

पांचवा दीपक घर की छत पर जलाना चाहिए इससे घर सुरक्षित रहता है। ध्यान रहे ऐसा करने से पहले छत को साफ-सुथरा करना बेहद जरूरी है।

छठा दीपक पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी का वास होता है ऐसा करने मात्र से व्यक्ति को धन की हानि नहीं होती और मां लक्ष्मी आप पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

सातवां दीपक पड़ोस के किसी मंदिर में जरूर जलाएं।

आठवां दीपक घर के कूड़े के पास जलाना चाहिए।

नौवां दीपक घर के वॉशरूम के बाहर जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

दसवां दीपक खिड़कियों के पास अवश्य जलाएं।

ग्यारहवां दीपक घर की रसोई में रखें। ऐसा माना जाता है कि घर की रसोई में दीपक रखने से अन्न और भुखमरी की समस्या नहीं होती है।

बारहवां दीपक धनतेरस की रात को बेल के वृक्ष के नीचे दीप रखने से घर की संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।

तेरहवां दीपक यानी अंतिम दीपक को आप अपने घर की तरफ आने वाले चौराहे पर जरूर जलाएं।

दूर होगी पैसे संबंधी दिक्कत

सूर्यास्त होते ही धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाएं। इसके बाद कुबेर देवता की पूजा करें। पूजा में धूप, दीप, फूल, फल, चंदन, नैवेद्य आदि सामग्री अर्पित कर ‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतय धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा’ मंत्र का जाप करें। इस प्रकार करने से कुबेर महाराज प्रसन्न होते हैं और सभी धन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं।

पॉजिटिव एनर्जी का हो वास

धनतेरस की शाम को तुलसी जी के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए और सात बार तुलसी जी की परिक्रमा करनी चाहिए इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख शांति का माहौल बनता है साथ ही भक्तों को मां लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति भी होती है इसके अलावा आप धनतेरस पर जल के स्थान जैसे कुआं, हैंडपंप आदि के पास भी दीपक जला सकते हैं। माना जाता है कि यह दीपक भगवान धन्वंतरि के लिए जलाया जाता है।

 

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x