Home » राजस्थान » पश्चिम बंगाल के किलर्स ने की थी मेड़तासिटी में स्वर्णकार की हत्या, नागौर पुलिस ने 6 घंटे में खोला राज

पश्चिम बंगाल के किलर्स ने की थी मेड़तासिटी में स्वर्णकार की हत्या, नागौर पुलिस ने 6 घंटे में खोला राज

– वारदात के बाद पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे हत्यारे, रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

नागौर। नागौर पुलिस ने सिर्फ 6 घंटे में ही मेड़तासिटी के नन्हा बाजार में हुई स्वर्णकार पंकज सोनी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दो आरोपियों मोहम्मद इजरायल और संटुकर को मेड़तारोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद दोनों हत्यारे पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस अब इनसे हत्याकांड के पीछे के मकसद और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

यह भी देखें: जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी से दबोचे अंतरराज्यीय नकबजन; 25 लाख नकद और लाखों की ज्वैलरी बरामद

दुकान में घुसकर धारदार हथियारों से की हत्या

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि घटना 10 फरवरी रात करीब 12:11 बजे की है। पंकज सोनी कस्बा मेड़तासिटी के नन्हा बाजार स्थित दुकान में कारीगरों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस बदमाश अंदर घुसे और ताबड़तोड़ हमला किया। धारदार हथियारों से किए गए इस हमले में पंकज सोनी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य कारीगर गंभीर घायल हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसने शहर में सनसनी फैला दी।

350 सीसीटीवी और 50 किमी का का तय किया रूट

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मृदुल कच्छावा ने तुरंत ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृत्ताधिकारी रामकरण सिंह मलिंडा के सुपरविजन में पुलिस की 5 अलग-अलग टीमें बनाई गईं। टीम ने मेड़तासिटी से लेकर मेड़तारोड तक के करीब 350-400 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। साइबर सेल ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों और टावर लोकेशन का विश्लेषण कर करीब 50 किलोमीटर का रूट ट्रेस किया। वहीं मुखबिरों ने बताया कि आरोपी भागने के लिए रेलवे स्टेशन गए हैं।

पुलिस की कड़ाई के बाद कबूला जुर्म

डीएसटी प्रभारी विजय सिंह और थानाधिकारी धर्मेश दायमा के नेतृत्व वाली टीम ने मेड़तारोड रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इजरायल और संटुकर दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक धर्मेश दायमा, डीएसटी प्रभारी विजय सिंह, साइबर टीम के एएसआई मूलाराम, हैड कांस्टेबल श्यामप्रताप और कांस्टेबल पुनाराम की भी विशेष भूमिका रही।

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted