Home » राजस्थान » जयपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से पुलिस ने 3 माह में ही वसूले 5 करोड़ 73 लाख से ज्यादा

जयपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से पुलिस ने 3 माह में ही वसूले 5 करोड़ 73 लाख से ज्यादा

– दिसम्बर में सर्वाधिक 2 करोड़ 3 लाख 41 हजार 71 रुपए के चालान काटे

 

जयपुर। जयपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की जेब चालान से जमकर ढीली हुई है। जयपुर पुलिस ने ऐसे लापरवाह चालकों से सिर्फ तीन माह में ही 5 करोड़ 73 लाख 83 हजार 571 रुपए चालान काटकर वसूले हैं। इनमें तेज गति से वाहन चलाना, हैलमेट ना पहनना, सीट बैल्ट ना लगाना और ड्रंक एंड ड्राइव जैसे कई उल्लंघन शामिल हैं। खास बात यह है कि दिसम्बर 2025 में पुलिस ने सर्वाधिक 2 करोड़ 3 लाख 41 हजार 71 रुपए चालान के रूप में वसूले हैं। वहीं नवम्बर 2025 में 1 करोड़ 85 लाख 63 हजार 400 रुपए और जनवरी 2026 में 1 करोड़ 84 लाख 79 हजार 100 रुपए के चालान काटे। बताया जा रहा है कि दिसम्बर में नए साल का जश्न मनाने के फेर में वाहन चालक ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, ऐसे में इस माह ज्यादा चालान काटे गए।

यह भी देखेंः साइबर ठगी के नए अड्डे बने मैट्रोमोनियल और डेटिंग एप, दोस्ती के बाद निवेश के नाम पर धोखाधड़ी

सख्ती से बढ़ रहा राजकोष और कम हो रहे हादसे

जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था के साथ ही ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दे रखे हैं। इससे ना केवल राजकोष में वृद्धि हुई है बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आई है। पुलिस की सख्ती से लोग ट्रैफिक नियमों और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक भी हुए हैं। कोर्ट भी ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखा रही है, इससे पुलिस के प्रयासों को भी मजबूती मिली है। पुलिस आयुक्त का कहना है कि तेज गति से वाहन चलाना, हैलमेट ना पहनना, सीट बैल्ट ना लगाना और ड्रंक एंड ड्राइव जैसे उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। कैमरा और मोबाइल एप के जरिए रीयल‑टाइम मॉनिटरिंग से ट्रैफिक प्रवाह में सुधार हुआ है,जिससे जाम कम हुआ और यात्रा समय भी घटा है। इसके अलावा हाई‑रिस्क क्षेत्रों में लगातार गश्त से अधिक दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान कर सुधारात्मक उपाय तुरंत लागू किए जा रहे हैं।

ऐसी ही खबरों के लिए देखेंः Democraticbharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x