Home » क्राइम » लीक पेपर पढ़कर एसआई भर्ती परीक्षा में आए अधिक अंक, फिर भी नहीं हुआ सलेक्शन, अब सलाखों में

लीक पेपर पढ़कर एसआई भर्ती परीक्षा में आए अधिक अंक, फिर भी नहीं हुआ सलेक्शन, अब सलाखों में

– SI भर्ती-2021 पेपर लीक में एक और अभ्यर्थी गिरफ्तार, 8 लाख में खरीदा था पेपर

जयपुर। एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में एक और अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस अभ्यर्थी ने लीक हुए सॉल्वड पेपर को पढ़कर परीक्षा में बहुत ज्यादा अंक प्राप्त किए थे। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जांच में अभ्यर्थी महेन्द्र कुमार चौधरी की भूमिका भी सामने आई। चौधरी ने पेपर लीक के सरगना विनोद कुमार जाट उर्फ विनोद रेवाड़ से 8 लाख रुपए में सौदा किया था। इसके तहत उसने 14 सितम्बर 2021 को परीक्षा से पहले दोनों पारियों के हल किए गए पेपर पढ़े थे। गिरफ्तार महेन्द्र चौधरी जयपुर के सामोद में नाडा की ढाणी का रहने वाला है।

परीक्षा में मिले अधिक अंकों से खुली पोल

एसओजी के मुताबिक लीक पेपर पढ़ने के बाद आरोपी महेन्द्र कुमार चौधरी ने लिखित परीक्षा में चौंकाने वाले अंक प्राप्त किए। उसने हिन्दी विषय में 200 में से 137.21 अंक और सामान्य ज्ञान विषय में 200 में से 158.59 अंक हासिल किए। हालांकि, संयुक्त मेरिट में 474वां स्थान आने के बावजूद ओबीसी कैटेगरी में उसका अंतिम चयन नहीं हो पाया था।

यह भी देखेंः जॉर्जिया से MBBS की, भारत में प्रैक्टिस करने के लिए बनवा लिया FMGE का फर्जी सर्टिफिकेट, तीन डॉक्टर गिरफ्तार

 

अन्य परीक्षाओं के लीक में भी थी सक्रियता, 8 तक रिमांड पर

एसओजी ने आरोपी महेन्द्र कुमार चौधरी को 02 दिसम्बर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और 08 दिसम्बर तक रिमाण्ड प्राप्त किया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि महेन्द्र कुमार चौधरी केवल एसआई भर्ती तक सीमित नहीं था, बल्कि वह मुख्य सरगना विनोद कुमार जाट के साथ मिलकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक प्रकरणों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

अब तक 133 हो चुके हैं गिरफ्तार

इस गिरफ्तारी के साथ ही एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुल संख्या 133 हो गई है। एसओजी अब इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन, बिचौलियों और इसमें शामिल अन्य अभ्यर्थियों की परत-दर-परत जांच कर रही है, ताकि राजस्थान में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को प्रभावित करने वाली इस संगठित आपराधिक गतिविधि का पूर्ण रूप से पर्दाफाश किया जा सके।

ऐसी ही खबरों के लिए देखेंः DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
trackback

[…] यह भी देखेंः लीक पेपर पढ़कर एसआई भर्ती… […]

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x