Home » राजस्थान » 3 से 5 लाख में बेची नौकरी! 3 राज्यों में SOG की बड़ी रेड, 3 MBBS छात्र और 2 सरकारी टीचर अरेस्ट

3 से 5 लाख में बेची नौकरी! 3 राज्यों में SOG की बड़ी रेड, 3 MBBS छात्र और 2 सरकारी टीचर अरेस्ट

– RPSC सैकेंड ग्रेड भर्ती में बड़ा खुलासा, 10-10 हजार के इनामी 5 डमी परीक्षार्थी गिरफ्तार, अब तक 26 आरोपी दबोचे

 

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने RPSC सैकेंड ग्रेड भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले 10-10 हजार के इनामी 5 डमी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है। SOG ने अंडमान-निकोबार, कोलकाता, जालोर और जयपुर सहित 6 जगहों पर एक साथ रेड मारी। इस कार्रवाई के दौरान SOG ने 3 MBBS स्टूडेंट महेश कुमार को जयपुर, महिपाल को कोटा, सहीराम को पोर्ट ब्लेयर और 2 सरकारी टीचर्स हनुमाना राम एवं निवास कुराडा को जालोर से गिरफ्तार किया है। वहीं एक संदिग्ध एमबीबीएस स्टूडेंट प्रिंस को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि SOG पूर्व में 12 मूल अभ्यर्थी, 3 डमी और 5 सहयोगी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है।

चार साल पहले का है पूरा मामला

SOG के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि वर्ष 2022 में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। इसके तहत 24 दिसम्बर 2022 को सामान्य ज्ञान व शैक्षिक मनोविज्ञान और विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सामान्य ज्ञान व शैक्षिक मनोविज्ञान विषय का पेपरलीक होने से इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया और फिर 29 जनवरी 2023 में यह परीक्षा फिर से आयोजित की गई। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने डमी परीक्षार्थियों की मदद से वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) पद की नौकरी हथिया ली। प्रारंभिक जांच के बाद RPSC ने 14 अभ्यर्थियों और इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ एसओजी में मामला दर्ज कराया।

यह भी देखें: टेंडर पुलिंग से हजारों करोड़ का खेल, जल जीवन मिशन में मुख्य अभियंता समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

डमी परीक्षार्थियों की ऐसे करी पहचान

एडीजी बंसल ने बताया कि इस मामले में सिर्फ फोटोग्राफ के आधार पर डमी परीक्षार्थियों की पहचान करना SOG के सामने बड़ी चुनौती थी। इस पर पुलिस महानिरीक्षक शरत कविराज ने तकनीकी पहल की की। उन्होंने प्रदेश में वन टाइम रजिस्ट्रेशन डाटाबेस के समानांतर एक विशेष सॉफ्टवेयर बनवाया। इसमें अभ्यर्थियों के फोटो और उनके बारे में पूरी डिटेल थी। इस डाटाबेस के आधार पर संदिग्ध फोटोग्राफ का मिलान कर कई अभियुक्तों को आसानी से डिटेन किया गया। वहीं जांच अधिकारी प्रकाश शर्मा ने ग्राउंड लेवल पर मुखबिर की मदद से अभियुक्तों की वर्तमान लोकेशन और पहचान की।

6 स्थानों मारी एक साथ रेड, आरोपियों को ला रहे जयपुर

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि एसओजी की विशेष टीमों ने अंडमान-निकोबार, कोलकाता, जयपुर, कोटा और जालोर सहित 06 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। एडीजी ने बताया कि जयपुर में चतुर्थ वर्ष के MBBS छात्र महेश कुमार विश्नोई ने तीन लाख रुपए लेकर जालोर निवासी अभ्यर्थी दिनेश कुमार गोदारा के स्थान पर परीक्षा दी। वहीं कोटा में चतुर्थ वर्ष के MBBS छात्र महिपाल विश्नोई ने 5 लाख रुपए लेकर सवाईमाधोपुर के सुरतराम मीणा और पोर्ट ब्लेयर में चतुर्थ वर्ष के MBBS छात्र सही राम ने तीन लाख रुपए लेकर सांचौर निवासी दिनेश कुमार की जगह परीक्षा दी। इसके अलावा  सरकारी टीचर हनुमाना राम ने 5 लाख रुपए लेकर बाड़मेर के फरार अभ्यर्थी अशोक कुमार विश्नोई और सरकारी टीचर निवास कुराडा ने 5 लाख रुपए लेकर जालोर निवासी फरार अभ्यर्थी मनोहर सिंह विश्नोई की जगह MBBS की परीक्षा दी। वहीं कोलकाता के संदिग्ध डमी अभ्यर्थी प्रिंस ने जालोर के मनोहर सिंह विश्नोई की जगह परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि इस सभी को आगे जांच के लिए जयपुर लाया जा रहा है। इन सभी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

अब तक 26 अभियुक्त गिरफ्तार

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि इस मामले में अभी तक 12 मूल अभ्यर्थी, 09 डमी परीक्षार्थी और 05 बिचौलिए सहित कुल 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्तों की वर्तमान नियुक्ति और शैक्षणिक डिग्रियों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शेष अन्य डमी परीक्षार्थियों और बिचौलियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

गिरफ्तारी में विशेष भूमिका

उपमहानिरीक्षक पुलिस परिस देशमुख के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। इसमें शहाना खानाम (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), मनीष कुमार, सज्जन सिंह, प्रवीण सिंह (पुलिस निरीक्षक), रामलाल (सहायक पुलिस निरीक्षक), सचिन शर्मा (सहायक उपनिरीक्षक) सहित अन्य कार्मिकों की सराहनीय भूमिका रही।

ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x