राजस्थान की सियासत में शोक की लहर, सीएम भजनलाल शर्मा, विधानसभाध्यक्ष देवनानी सहित कई राजनेताओं ने व्यक्त किया शोक
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां चलती देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को शाम 4 बजे नीमराणा तहसील स्थित पैतृक गांव काठूवास में किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष की मां के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष की मां चलती देवी एसएमएस अस्पताल के ICU में गंभीर हालत में भर्ती थीं।
यह भी देखें: कटी जीभ, हाथ-पांव और चेहरा भी रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से होगा ठीक, जयपुर में 12 फरवरी से जुटेंगे सर्जन
बाथरूम में गिरने से हो गईं थीं घायल
जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां चलती देवी घर के बाथरूम में गिरने से गंभीर घायल हो गईं थीं। इस पर उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी लिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी और अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी सहित वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका बेहतर तरीके से इलाज कर रहा था। चिकित्सकों की टीम उनकी पूरी देखभाल कर रही थी। हालांकि, डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
देर रात पहुंचे ये नेता, जाना हालचाल

सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वन मंत्री संजय शर्मा, उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक रफीक खान शुक्रवार देर रात अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना।






