Home » क्राइम » जमीन के तकासमा पर रिश्वत का खेल, जयपुर में 3.80 लाख लेते भू-अभिलेख निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

जमीन के तकासमा पर रिश्वत का खेल, जयपुर में 3.80 लाख लेते भू-अभिलेख निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

पहले 5 लाख की मांग, फिर 4 लाख में सौदा-जयपुर में एसीबी का बड़ा एक्शन

जयपुर। एसीबी जयपुर ने भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को 3.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिल कुमार ने परिवादी से पुश्तैनी जमीन के तकासमा कार्य करने के बदले में 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी के एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में और महानिरीक्षक  एस. परिमाला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी देखें:  लाख-लाख की मांग पड़ गई भारी, जयपुर में एसीबी के ट्रैप में फंसे ब्लॉक विकास अधिकारी

पहले 5 लाख मांगें फिर 4 लाख में तय हुआ सौदा

एसीबी के डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जयपुर को इस सम्बंध में शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया कि वृत्त जयपुर पश्चिम के भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार पुश्तैनी जमीन का तकासमा करने के बदले में 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगकर परिवादी को लगातार परेशान कर रहा है। बाद में डील 4 लाख रुपए में तय हो गई। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। इस दौरान आरोपी अनिल कुमार ने परिवादी से 20 हजार रुपए ले लिए। साथ ही 1 लाख खुद के लिए और 3 लाख रुपए उपखंड अधिकारी जयपुर-प्रथम के लिए लेने पर सहमत हो गया।

जाल बिछाकर घूसखोर को दबोचा

इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में निरीक्षक छोटीलाल ने टीम के साथ आरोपी अनिल कुमार को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी ने परिवादी से शेष रिश्वत राशि 3.80 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ऐसी ही खबरों के लिए देखें: DemocraticBharat.com

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x